फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जब्त होगी अपराधियों को प्रॉपर्टी

जब्त होगी अपराधियों को प्रॉपर्टी

Sun, 25 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जब्त होगी अपराधियों को प्रॉपर्टी
अपराधियों की 200 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त करेगी पुलिस
विज्ञापन

सुल्तानपुर। अपराधिक गतिविधियों के जरिए अर्जित की गई करीब दौ सौ करोड़ रुपये की संपत्ति को पुलिस जब्त करने की तैयारी में है। पुलिस ने जिले में आतंक का पर्याय बने 28 अपराधियों को चिह्नित कर राडार पर ले लिया है। पुलिस ऐसे माफिया के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की धारा (1) के तहत शिकंजा कसेगी।

जिले में लूट, हत्या, छिनैती, रोड होल्डअप, डकैती व गुंडा टैक्स की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पुलिस रिकॉर्ड की मानें तो जिले में ऐसे 28 बदमाश हैं जो लगातार अपराध में लिप्त हैं। अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की गई है। जिले में अपराधिक वारदातों के चलते तेजी से चर्चित हुए अपराधियों की संपत्ति भी काफी बढ़ी है।
विज्ञापन


कई ऐसे मामले चर्चा में आए जब दहशत के बदौलत भूमि स्वामियों को भय दिखाकर अपराधी तत्वों ने औने-पौने दामों में उनकी जमीनें लिखवा लीं। पुलिस अधिकारी लगातार ऐसे लोगों को चिह्नित करने में लगे थे। उनकी मानें तो जिले में अपराधियों ने करीब दौ सौ करोड़ रुपये की संपत्ति अपराध से अर्जित की है। ऐसे लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की धारा (1) के तहत कार्रवाई कर संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई करोड़पति अपराधी किए चिह्नित : एसपी
सुल्तानपुर। एसपी अमित वर्मा ने बताया कि आठ फरवरी 2017 को पेट्रोल पंप के मालिक भारत भूषण मिश्र की हत्या में शामिल प्रदीप मिश्र की जांच की गई है। 2007 में वह मात्र टेंपो का मालिक था। मौजूदा समय में वह करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। प्रदीप की जांच में पाया गया कि वह लगातार कमजोर लोगों को शिकार बनाकर उनकी प्रॉपर्टी हड़पता रहा। ऐसा ही अपराधी जलीस है जो अपराध से अर्जित करोड़ों रुपये की संपत्ति बना चुका है। जिले में ऐसे कई अपराधी हैं। इनमें जिलानी भी शामिल है। ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही गैंगेस्टर एक्ट की धारा (1) के तहत सभी की संपत्ति जब्त कर कुर्क कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed