फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   187 students got 10 CGPA

187 होनहारों ने 10 सीजीपीए पाकर बढ़ाया मान

Sat, 28 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
187 students got 10 CGPA
मेधावी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं का शनिवार को घोषित परीक्षा परिणाम काफी बेहतर रहा। जिले के स्कूलों में ज्यादातर विद्यार्थी पास हुए हैं। कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान में सर्वाधिक 69 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दस में दस सीजीपीए (कम्युलेटिव ग्रेड पॉइंट एवरेज) अंक अर्जित किया है।

विज्ञापन


187 होनहारों ने 10 सीजीपीए पाकर जिले का मान बढ़ाया है। नतीजों में छात्राओं का दबदबा रहा। सीबीएसई के 10वीं के परीक्षा परिणाम शनिवार दोपहर करीब दो बजे नेट से घोषित किया गया। कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान में 416 बच्चों ने परीक्षा दी थी। विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। यहां सर्वाधिक 69 छात्र-छात्राओं को 10 सीजीपीए अंक हासिल किया है।
विज्ञापन


इसमें ओम नारायण शुक्ल, सौम्या जायसवाल, काजल जायसवाल, निकहत खान, श्रेया, शगुन, खुशी सिंह, धीरेंद्र सिंह, पवन कुमार, श्याम पांडेय आदि शामिल हैं। विद्यालय की संरक्षिका आशा सिंह एवं प्रधानाचार्य राजबल्लभ श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम भी सौ प्रतिशत रहा। यहां पंजीकृत 173 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें 25 ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया। इनमें अतुल पांडेय, कुशाग्र सिंह, प्रशांत पाठक, मो. शहबाज खान, प्रखर सक्सेना, आदित्य सिंह, आयुष कुमार गुप्ता, अदिती पांडेय को 10 ग्रेड अंक मिला है।

लिटिल फ्लॉवर्स हाईस्कूल में 48 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थीं। इसमें आशीष पांडेय, साहिबा खान, आदिल व सारा फातिमा को 10 सीजीपीए अंक हासिल हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद पांडेय व प्रधानाचार्य आरपी पांडेय ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। टाइनी टॉट्स पब्लिक हाईस्कूल में भी सभी 181 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे।

यहां के 23 बच्चों को 10 पॉइंट ग्रेड अंक मिला है। इसमें आकाश शुक्ल, अनन्या, अनुभव, आकाश प्रताप, अनुष्का, शिवी, शिवम, श्वेता, तनुष्का शामिल हैं। प्रबंधक अजय श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य अंजलि श्रीवास्तव ने उत्तीर्ण बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 468 में से 420 बच्चे उत्तीर्ण हुए।

यहां 16 बच्चों ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किया। प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्र ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल का परीक्षा परिणाम प्रतिशत सौ फीसदी रहा। यहां 188 परीक्षार्थियों में से 29 ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया। महर्षि विद्या मंदिर में पंजीकृत 159 में 136 बच्चे सफल रहे। यहां 10 बच्चों को 10 सीजीपीए अंक हासिल हुआ।


गोपाल पब्लिक स्कूल में 77 बच्चों में से चार को 10 सीजीपीए ग्रेड मिला। केंद्रीय विद्यालय में 116 में से 114 बच्चे उत्तीर्ण हुए। सात को10 सीजीपीए ग्रेड पॉइंट प्राप्त हुआ। सूर्या एकेडमी पब्लिक स्कूल के 66 में से 63 बच्चे सफल हुए हैं। पांच बच्चों ने नौ सीजीपीए से अधिक अंक हासिल किए हैं। कुरुओम विद्यालय धनपतगंज की छात्रा प्रियंका सिंघानिया को 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed