फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रंजिश में युवक की हत्या

रंजिश में युवक की हत्या

Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में युवक की हत्या
युवक को दिनदहाड़े गोली से उड़ाया
विज्ञापन

अमेठी। जगदीशपुर क्षेत्र के नसीराबाद गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक घटना के वक्त घर से खेत की तरफ जा रहा था। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी गांव पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या के पीछे रंजिश बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक नसीराबाद मजरे पिछूती निवासी मनजीत सिंह (25) पुत्र संसार बहादुर सिंह की गांव के ही साहबदीन यादव के बेटे राहुल से रंजिश थी। मंगलवार सुबह मनजीत सिंह खेत जा रहा था। परिवारीजनों के मुताबिक रास्ते में मौजूद साहबदीन यादव और उसके बेटे दिलीप यादव ने मनजीत को पकड़ लिया और गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर युवक के पिता संसार बहादुर दौड़े तो साहबदीन और दिलीप असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


गंभीर हालत में मनजीत को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या सूचना पाते ही एएसपी बलरामाचारी दूबे, सीओ मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश और जगदीशपुर एसओ श्याम सुंदर मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने घटना के बाबत परिवारीजनों से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि संसार बहादुर सिंह की तहरीर पर साहबदीन यादव व उसके बेटे दिलीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक संसार सिंह के परिवार में पत्नी शिवलली, बेटी रेनू, रिंकी, पिंकी और बेटा रणजीत सिंह, पप्पू सिंह के साथ मनजीत सिंह था। 21 नवंबर 2017 को मोहनगंज क्षेत्र के शंकरगंज निवासी रामबख्श सिंह की पुत्री के साथ मनजीत सिंह की शादी हुई थी।


बदला लेने के लिए हुई हत्या
जगदीशपुर। आरोप है कि मनजीत सिंह ने वर्ष 2012 में साहबदीन यादव के बेटे राहुल को गोली मारी थी। हालांकि हमले में राहुल बच गया था। आशंका है कि बेटे पर हुए कतिलाना हमले का बदला लेने के लिए ही साहबदीन ने अपने बेटे की मदद से मंगलवार सुबह मनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed