फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सर्राफ को बदमाशों ने मारी गोली

सर्राफ को बदमाशों ने मारी गोली

Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ को बदमाशों ने मारी गोली
सराफ को दुकान में मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बगियागांव चौराहे के पास स्थित दुकान पर बैठे एक सराफ को बाइक सवार चार बदमाशों ने सोमवार दोपहर गोली मार कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का जायजा लिया। व्यवसायी की पत्नी की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। एसपी ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पाने पर कोतवाल और क्षेत्रीय दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

गोसाईगंज क्षेत्र के मिश्रौली गांव के रहने वाले सराफा व्यवसायी ओम प्रकाश सोनी (42) 15 वर्षों से जयसिंहपुर में बगियागांव चौराहे के पास मकान बनाकर सपरिवार रहते हैं। दियरा रोड पर ओम प्रकाश सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। सोमवार सुबह ओम प्रकाश अपने पुत्र अंश (13) व कृष्णा (11) के साथ दुकान पर पहुंचे थे। दोपहर बाद एक बजे दो बाइक से चार युवक दुकान पर पहुंचे और बैठ गए। इस बीच दो युवकों ने ओम प्रकाश से पीने के लिए पानी मांगा। ओम प्रकाश जैसे ही युवकों को पानी देने के लिए उठे, तभी एक युवक ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो चारों युवक दुकान से बाहर निकले और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दुकान में लहूलुहान हालत में पड़े ओम प्रकाश को स्थानीय लोग उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ओम प्रकाश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सराफा व्यवसायी पर हुए जानलेवा हमले की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल कारोबारी की पत्नी वीणा की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अमित वर्मा ने बताया कि व्यवसायी ओम प्रकाश सोनी पर जानलेवा हमले के पीछे रंगदारी अथवा पैसे के लेनदेन का विवाद हो सकता है। बदमाशों ने दुकान में लूटपाट नहीं की है। बदमाशों ने सराफ के पेट में गोली मारी। क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं पर अंकुश न लगा पाने पर कोतवाल रामबाबू पटेल और बीट प्रभारी केएल चौरसिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है। देवेश सिंह को जयसिंहपुर का प्रभारी बनाया गया है।

खुलासे के लिए तीन दिन का समय
पुलिस अधीक्षक ने नए कोतवाल देवेश सिंह को विरसिंहपुर गांव के पूर्व प्रधान की हत्या, हालापुर तिवारीपुर गांव में मिली महिला की लाश और सराफ पर हमले की घटना का खुलासा करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। तीन दिन में घटनाओं का खुलासा नहीं किया गया तो प्रभारी कोतवाल पर भी कार्रवाई हो सकती है।


जून 2013 में लूट की कोशिश में मारी गई थी गोली
सराफ ओम प्रकाश सोनी के साथ जून 2013 में भी लूट की कोशिश की गई थी। लूट में असफल रहे बदमाशों ने ओम प्रकाश को गोली मारकर घायल कर दिया था।

एसपी से मिले व्यापारी नेता
व्यापारी पर जानलेवा हमले की सूचना पाते ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी, जिला संगठन महामंत्री रमेश अग्रहरि, अरविंद गुप्ता, विनोद मोदनवाल, ठाकुर प्रसाद अग्रहरि, कृष्ण कुमार, जय सिंह, गोपाल अग्रहरि समेत कई कारोबारी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा से मुलाकात की। एसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed