फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   नियमित हुआ पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन

नियमित हुआ पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन

Thu, 15 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नियमित हुआ पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन
पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू
विज्ञापन

गौरीगंज। जिले के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सर्दी के मौसम में संभावित कोहरे को देखते हुए दिसंबर माह में निरस्त सात जोड़ी ट्रेनों में पांच जोड़ी का संचालन डीआरएम कार्यालय ने बृहस्पतिवार से नियमित कर दिया। यह निर्णय यात्रियों की परेशानी व कोहरा कम होने के चलते लिया गया। फिलहाल दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अभी बहाल नहीं किया गया है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से रोजाना जिले के छोटे-बड़े स्टेशनों के एक हजार यात्रियों को लाभ होगा।

भीषण कोहरे व धुंध को देखते हुए रेलवे ने गत दिसंबर माह में लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गौरीगंज स्टेशन से गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस अप-डाउन, फरक्का एक्सप्रेस अप-डाउन, बरेली-प्रयाग पैसेंजर अप/डाउन, शटल पैसेंजर अप-डाउन तथा पीआरएल पैसेंजर अप-डाउन, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अप-डाउन व पंजाब मेल अप-डाउन का संचालन अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया था। इससे यात्रियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


यात्रियों की परेशानी व कोहरे की संभावना समाप्त होने के बाद डीआरएम कार्यालय ने शटल व पीआरएल पैसेंजर को छोड़कर अन्य सभी ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार से नियमित कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने ट्रेनों का संचालन नियमित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि शटल व पीआरएल को भी जल्द ही नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने समय पर चलेगी वीपीएल पैसेंजर
जनता एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से रेलवे प्रशासन ने लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन का संचालन जनता के समय पर दोपहर एक बजे कर दिया था। जनता का संचालन शुरू होने पर वीपीएल पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 10:28 पर आएगी। इसकी पुष्टि स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed