{"_id":"59ecd6544f1c1b97678b6d0d","slug":"181508693588-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"193 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
193 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से जवाब तलब
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
193 माध्यमिक विद्यालयों के
प्रधानाचार्यों से जवाब तलब
क्रासर
इंसेेंटिव-टू-गर्ल्स योजना में लापरवाही का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। केंद्र सरकार की ओर से संचालित इंसेंटिव-टू-गर्ल्स फॉर सेकेंडरी एजूकेशन योजना के तहत कक्षा नौ में अध्ययनरत बालिकाओं के ऑनलाइन पंजीकरण में लापरवाही बरतना जिले के 193 माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्यों को भारी पड़ा। शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से रिमाइंडर जारी होने से नाराज डीआईओएस ने सभी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में 31 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ में अध्यनरत अनुसूचित जाति/जनजाति की बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित इंसेंटिव-टू-गर्ल्स फॉर सेकेंडरी एजुकेशन योजना में लापरवाही बरतना जिले के सभी प्रधानाचार्यों को भारी पड़ गया। योजना की डेडलाइन बीतने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण शून्य मिलने से नाराज शिक्षा निदेशक माध्यमिक अमरनाथ वर्मा ने डीआईओएस को रिमाइंडर भेजते हुए कक्षा नौ में अध्ययनरत लक्षित समुदाय की बालिकाओं का ऑनलाइन पंजीकरण कार्य प्रत्येक दशा में 31 अक्तूबर तक पूरा करवाने का निर्देश दिया था। शिक्षा निदेशक का पत्र मिलने के बाद नाराज डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने सभी प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण कार्य को 31 अक्तूबर तक पूरा करने का अल्टीमेटम भी दिया है। डीआईओएस ने डेडलाइन के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कार्य पूरा नहीं होने तथा जवाब संतोषजनक नहीं मिलने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।