फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   खुली बैठक में गठित होगी तीन सदस्यीय समिति

खुली बैठक में गठित होगी तीन सदस्यीय समिति

Thu, 24 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खुली बैठक में गठित होगी तीन सदस्यीय समिति
खुली बैठक में गठित
विज्ञापन

होगी तीन सदस्यीय समिति
क्रासर
डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को दिया आदेश
संग्रामपुर ब्लॉक के मिसरौली बडग़ांव का मामला
सहयोग नहीं कर रही थीं पूर्व में गठित समिति की एक सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। संग्रामपुर ब्लॉक के मिसरौली बडग़ांव में ग्राम पंचायत के विकास के लिए गठित तीन सदस्स्यीय समिति का खुली बैठक में पुनर्गठन किया जाएगा। प्रशासन ने यह निर्णय पूर्व में गठित समिति में शामिल एक महिला सदस्य की ओर से लगातार असहयोग करने के बाद लिया है। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को पत्र भेजकर जल्द ही ग्राम पंचायत की खुली बैठक कराने का आदेश दिया है।

विकास खंड संग्रामपुर की ग्राम पंचायत मिसरौली बडग़ांव के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बीते दिनों डीएम ने प्रसाधन निर्माण गबन के आरोप में सीज कर दिया था। डीएम की ओर से ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के संचालन के लिए तीन ग्राम पंचायत सदस्यों की एक समिति बनाई गई थी। समिति में शामिल होने के बावजूद वार्ड नंबर पांच से निर्वाचित सदस्य मीना खाते के संचालन में कोई रुचि नहीं ले रही थीं। सदस्य के असहयोग की वजह से अब तक गांव का विकास कार्य ठप है। इस बारे में बीडीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआरओ बनवारी सिंह ने एडीओ पंचायत को पत्र भेजकर पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित कर तीन सदस्यीय समिति का सर्वसम्मति से पुतनर्गठन कर प्रस्ताव व एजेंडा तीन दिन में उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed