{"_id":"599b123e4f1c1b88608b4705","slug":"181503334974-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच अधिकारी के समक्ष भिड़े प्रधानाध्यापक और शिक्षक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच अधिकारी के समक्ष भिड़े प्रधानाध्यापक और शिक्षक सस्पेंड
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच अधिकारी के सामने भिड़े
प्रधानाध्यापक व शिक्षक सस्पेंड
क्रासर
दूबेपुर क्षेत्र के हसनपुर प्राथमिक विद्यालय का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शिकायत पर जांच करने पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी के समक्ष आपस में भिड़े प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। दोनाें शिक्षकों पर कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने का आरोप है।
दूबेपुर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हसनपुर प्रथम के प्रधानाध्यापक दिनेश तिवारी ने 17 अगस्त को बीएसए को फोन कर सहायक अध्यापक सिद्धार्थ तिवारी की कक्षाओं में टाइमटेबल के मुताबिक शिक्षण कार्य नहीं करने की शिकायत की थी। शिकायत पर उसी दिन जांच करने पहुंचे दूबेपुर बीईओ एसबी सिंह ने बच्चों से जानकारी करनी चाही, तो प्रधानाध्यापक ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सिद्धार्थ तिवारी की ओर से शिक्षण कार्य नहीं किया जाता है। इस बात पर दोनों अध्यापक बच्चों व खंड शिक्षाधिकारी के सामने ही झगड़ने लगे। मारपीट की नौबत आने पर खंड शिक्षाधिकारी ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को किसी तरह से घर भेजा। बीईओ ने पूरे मामले की रिपोर्ट बीएसए को देते हुए बताया कि पूर्व में भी इन दोनों अध्यापकों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। दोनों के वाद-विवाद एवं झगड़े की वजह से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। खंड शिक्षाधिकारी की जांच रिपोर्ट पर बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार तिवारी एवं सहायक अध्यापक सिद्धार्थ तिवारी को निलंबित कर दिया है। दिनेश तिवारी को लंभुआ के प्राथमिक विद्यालय कंवरपुर तथा सिद्धार्थ तिवारी को धनपतगंज के गरथौली प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले में बल्दीराय तथा पीपी कमैचा बीईओ की दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है।