{"_id":"58c186be4f1c1b5e3ddc62be","slug":"18-leave-cbse-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 ने छोड़ी सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 ने छोड़ी सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा
Amarujala Bureau
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षाएं शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के चार केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन नामांकित 1436 परीक्षार्थियों में 18 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। 1418 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
जिले के स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, महर्षि विद्या मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले दिन 12वीं के अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित की गई। स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल में केंद्रीय विद्यालय एवं महर्षि विद्या मंदिर के नामांकित 211 के सापेक्ष 210 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि एक ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय अमहट में सरस्वती विद्या मंदिर के 401 के सापेक्ष 396 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पांच परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। महर्षि विद्या मंदिर में सेंट जेवियर्स, टाइनी टॉट्स एवं सूर्या एकेडमी के नामांकित 278 के सापेक्ष 269 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि नौ अनुपस्थित रहे। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केएनआईसीई, कान्वेंट स्कूल के नामांकित 546 में 543 ने परीक्षा दी। तीन विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के प्रभारी आरबी श्रीवास्तव ने बताया कि चारों केंद्रों पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
आज से शुरू होगी 10 वीं की परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शुक्रवार से चार केंद्रों पर शुरू होगी। इसमें कुल 12 स्कूलों के परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। 10वीं की परीक्षा के पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। केंद्रीय विद्यालय, महर्षि विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, सेंट जेवियर्स स्कूल, टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल, सूर्या एकेडमी, कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान, स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल, गोपाल गर्ल्स पब्लिक स्कूल, गाजी लर्नर्स स्कूल, सन इंटरनेशनल स्कूल, अल फारूक पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। ताबिश पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी होम एग्जाम में शामिल होंगे।