फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   18 houses added daily; 7.10 lakh houses listed in the first phase

Sultanpur News: हर दिन बढ़े 18 घर, पहले चरण में 7.10 मकानों का सूचीकरण

Wed, 17 Jun 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
18 houses added daily; 7.10 lakh houses listed in the first phase
सुल्तानपुर। जिले की तस्वीर पिछले 15 वर्षों में तेजी से बदली है। जनगणना के पहले चरण में हुए मकानों के सूचीकरण से उजागर हुआ है कि जिले में इस दौरान करीब एक लाख नए आशियाना बढ़े हैं। वर्ष 2011 में जहां जिले में लगभग छह लाख मकान थे, वहीं अब उनकी संख्या बढ़कर 7,10,223 पहुंच गई है। वहीं परिवारों से जुटाई गई प्रारंभिक जानकारी के आधार पर जिले की आबादी भी 31,07,493 के आसपास आंकी गई है, इस लिहाज से देखा जाए तो हर दिन करीब 18 नए मकान बने हैं।
विज्ञापन

22 मई से शुरू हुआ मकान सूचीकरण अभियान अब पूरा हो चुका है। इस दौरान बीएलओ ने घर-घर जाकर मकानों का विवरण जुटाया। आंकड़े बताते हैं कि जिले में शहरीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण की रफ्तार लगातार बढ़ी है। यही वजह है कि डेढ़ दशक में मकानों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा दर्ज हुआ है। गणना में सामने आया कि करीब साढ़े पांच लाख मकान आवासीय उपयोग में हैं, जबकि करीब चार हजार मकानों पर ताले लटके मिले। इसके अलावा करीब 31 हजार मकान खाली पाए गए। अधिकारियों का मानना है कि कई परिवार रोजगार या अन्य कारणों से दूसरे शहरों में बस गए हैं, जबकि उनके पैतृक या नए बने मकान जिले में खाली पड़े हैं। सूचीकरण के दौरान बड़ी संख्या में निर्माणाधीन मकान भी चिह्नित किए गए।
विज्ञापन

जनगणना के पहले चरण में केवल मकानों और परिवारों से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी जुटाई गई है। इसलिए आबादी का वर्तमान आंकड़ा अनुमानित माना जा रहा है। फरवरी 2027 में शुरू होने वाले दूसरे चरण में प्रत्येक परिवार के हर सदस्य का विस्तृत विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके बाद जिले की वास्तविक जनसंख्या का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में
- वर्ष 2011 में जिले में थे करीब 6 लाख मकान
- 2026 के मकान सूचीकरण में संख्या पहुंची 7,10,223
- 15 साल में बढ़े लगभग 1 लाख मकान
- अनुमानित आबादी 31,07,493
- करीब 31 हजार मकान मिले खाली
- लगभग 4 हजार मकानों में ताला बंद मिला
- फरवरी 2027 में होगी जनगणना का दूसरा चरण
मकानगणना और मकान सूचीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। मकानों की संख्या का आंकड़ा स्पष्ट हो गया है। जनसंख्या का अंतिम और प्रमाणिक आंकड़ा फरवरी 2027 में होने वाली गणना के बाद सामने आएगा।-
राकेश सिंह, जिला जनगणना अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed