फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   चित्रगुप्त के वंशजों ने की कलम-दवात की पूजा

चित्रगुप्त के वंशजों ने की कलम-दवात की पूजा

Sat, 21 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
चित्रगुप्त के वंशजों ने की कलम-दवात की पूजा
सुल्तानपुर। भगवान चित्रगुप्त के वंशजों ने उनकी जयंती पर शनिवार को कलम-दवात की पूजा की। यम द्वितीय के दिन पड़ने वाले चित्रगुप्त जयंती के उपलक्ष्य में सीताकुंड स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

चित्रांश महासभा के तत्वावधान में शनिवार को चित्रगुप्त जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर के सीताकुंड स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर सामूहिक कलम-पूजन व बिरादरी भोज का कार्यक्रम हुआ। जिले के कई कायस्थ परिवार के लोग शामिल हुए। पूजन कार्यक्रम में चित्रांश बंधुओं ने हिस्सा लिया। हवन-पूजन व प्रसाद वितरण के बाद महासभा की कार्रवाई शुरू हुई। इसमें डॉ. राजीव कुमार श्रीवास्तव ने महासभा के पांच मेधावी छात्र-छात्राओं को कलम, डिक्शनरी व सम्मान पत्र वितरित किया। इसके अलावा निशक्त नवीन कुमार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मौके पर केशवलाल, जगदीश प्रसाद, अशोक लाल श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संरक्षक गिरिजा प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed