{"_id":"598de3094f1c1bc1598b46e6","slug":"171502470921-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम व इंदिरा आवास योजना में लगा घुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम व इंदिरा आवास योजना में लगा घुन
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम व इंदिरा आवास योजना में लगा घुन
जनता दरबार में सीएम से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चांदा (सुल्तानपुर)। शासन की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का घुन लग गया है। अपात्रों के चयन व आवास निर्माण अभी तक शुरू नहीं होने की शिकायत मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची है।
प्रकरण विकास खंड के प्रतापपुर कमैचा से जुड़ा है। क्षेत्र के रवीेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। सीएम को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि ब्लॉक क्षेत्र की फुटेला ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्रों का चयन कर दिया गया है। सूची में ऐसे लोगों को शामिल कर दिया गया है जिनके पास गांव से बाहर शहर में भी पक्के मकान हैं। पात्रता के लिए मानकों की अनदेखी की गई है। शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रकरण की जांच व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।