{"_id":"6a5289d8fad38520eb08022a","slug":"17-players-from-the-district-will-showcase-their-football-skills-in-azamgarh-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-160323-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जिले के 17 खिलाड़ी आजमगढ़ में दिखाएंगे फुटबॉल का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जिले के 17 खिलाड़ी आजमगढ़ में दिखाएंगे फुटबॉल का हुनर
Sat, 11 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आजमगढ़ पहुंचे खिलाड़ी। स्र
सुल्तानपुर। शहर के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के 17 फुटबॉल खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शनिवार शाम आजमगढ़ पहुंच गए। ये खिलाड़ी 11 से 13 जुलाई तक होने वाले जूनियर वर्ग छात्र प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
एमजीएस इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता व टीम कोच राजेश कुमार कनौजिया इन खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के लिए साथ में गए हैं। प्रतियोगिता शिबली नेशनल इंटर कॉलेज आजमगढ़ में खेली जाएगी। यहां पर उत्तर प्रदेश के 18 मंडल और तीन स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी प्रतिभाग कर फुटबॉल मैदान पर अपने खेल का हुनर कौशल दिखाएंगे। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में युवराज, अभिषेक गुप्ता, अनुभव पाल, अदनान अहमद, विकास, विशाल कुमार गुप्ता, मो. फैसल, आदर्श, आदित्य, शिवकुमार, अनुभव सिंह, ध्रुव यादव, हेमंत चौधरी, अनुज अखिल कुमार, सनी धुरिया, सनी मौर्य शामिल हैं।
एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, फुटबॉल संघ सचिव एम एस बेग, मुनेंद्र मिश्रा, आदि खेल प्रेमियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी।