फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   वीडियो कांफ्रेंसिंग

वीडियो कांफ्रेंसिंग

Thu, 06 Jul 2017 11:15 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग
डीएम से सीधे रूबरू हुए सीएम
विज्ञापन

- वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जन शिकायतों का जाना हाल
- समय सीमा के अंदर शिकायतें निस्तारित करने का दिया निर्देश
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से रूबरू हुए। जन शिकायतों में खासकर मुख्यमंत्री संदर्भों के मामलों को समय सीमा के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया।

जन शिकायतों के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारी से रूबरू हुए। सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग को देखते हुए अधिकारी पिछले दो दिनों से तैयारियों में जुटे थे। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के मद्देेनजर प्रशासनिक, पुलिस एवं विकास के आला अधिकारी जमे रहे। दोपहर बाद जैसे ही सीएम डीएम हरेंद्र वीर सिंह से रूबरू हुए अधिकारी पूरी तरह सतर्क हो गए। सीएम ने जन शिकायतों से संबंधित तहसील दिवस, समाधान दिवस, मुख्यमंत्री संदर्भ, ऑनलाइन शिकायत व डीएम जनता दर्शन आदि की एक-एक करके जानकारी ली। मुख्यमंत्री संदर्भों पर उनका ज्यादा जोर रहा। कांफ्रेंसिंग में सीएम संदर्भ की 49 शिकायतें लंबित मिलने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। डीएम को इन शिकायतों को जल्द एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण होने से लोगों को थाने व तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भी दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त अमरनाथ राय, प्रशासन बीडी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। शाम को शासन ने जीएसटी के बारे में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed