{"_id":"6043adbc8ebc3edc0649c23b","slug":"16-arrested-for-threatening-candidates-of-panchayat-election-sultanpur-news-lko568244171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को धमकी दे रहे 16 लोगों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को धमकी दे रहे 16 लोगों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
धम्मौर। ग्राम प्रधान पद के चुनाव में भाभी को जिताने के लिए देवर साथियों के साथ मिलकर अन्य संभावित उम्मीदवारों को धमकी दे रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने भांटी गांव में छापा मारकर देवर समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांच बाइक और एक कार को सीज किया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर इमिलिया निवासी सावित्री सिंह पत्नी जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। सावित्री को चुनाव में निर्विरोध जिताने के लिए उनका देवर राणा प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ अन्य संभावित उम्मीदवारों को चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दे रहा था।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष धम्मौर रवि कुमार सिंह को दी। शुक्रवार की रात पुलिस को जानकारी मिली कि राणा प्रताप सिंह समेत कई लोग भांटी गांव में पहुंचकर लोगों को धमकी दे रहे हैं। पुलिस टीम ने भांटी गांव से राणा प्रताप सिंह व उसके 15 साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि आरोपियों के पास से पांच बाइकें व एक कार मिली है। वाहनों के कागजात नहीं होने पर उन्हें सीज कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।