फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लापरवाही पर सात एडीओ पंचायत से जवाब तलब

लापरवाही पर सात एडीओ पंचायत से जवाब तलब

Tue, 18 Jun 2019 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर सात एडीओ पंचायत से जवाब तलब
लापरवाही पर सात एडीओ पंचायत से जवाब तलब
विज्ञापन


गौरीगंज। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन निस्तारण में लारवाही बरतना जिले के सात एडीओ पंचायत को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम ने सभी को नोटिस जारी की है।

नोटिस में सभी को तीन दिन में पोर्टल पर लंबित आवेदन निस्तारित करने के साथ जवाब देने का आदेश दिया गया है। डीएम ने लंबित आवेदन निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने में होने वाली परेशानी से बचाने के लिए शासन ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की व्यवस्था करते हुए 15 दिन में आवेदन निस्तारित करने का निर्देश दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश व डीएम के आदेश के बावजूद जनपद में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन समय अवधि में निस्तारित नहीं हो रहा। शिकायत के बाद हुई समीक्षा के दौरान अमेठी, जामों, बहादुरपुर, भादर, भेटुआ, मुसाफिरखाना व शाहगढ़ एडीओ पंचायत के पास आवेदन समय अवधि बीत जाने के बावजूद लंबित मिले।


एडीओ पंचायत की ओर से बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने सभी को नोटिस जारी की है। नोटिस में सभी को तीन दिन में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों को गुणवत्ता के आधार पर निस्तारित करते हुए समुचित जवाब देने का आदेश दिया है।

डीएम ने भविष्य में समय अवधि के बाद आवेदन लंबित रहने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed