फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन को आत्मसात करें शिविरार्थी

एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन को आत्मसात करें शिविरार्थी

Tue, 18 Jun 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन को आत्मसात करें शिविरार्थी
एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन को आत्मसात करें
विज्ञापन


अमेठी। क्षेत्र के रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में 18 यूपी बटालियन एनसीसी प्रतापगढ़ के तत्वावधान में एनसीसी कैडेटों के वार्षिक 11 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर में अमेठी, सुल्तानपुर के कुल 17 इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज के 272 छात्र व 228 छात्राएं (कैडेट) एवं पांच सहयोगी एनसीसी अधिकारी शामिल हैं।

शिविर में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनीष कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश सिंह चौहान, कैंप कमांडेंट व लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह डिप्टी कैंप कमांडेंट के कुशल निर्देशन में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कर्नल मनीष कुमार ने बताया कि कैंप में प्रतिभागी कैडेटों के बहुमुखी विकास के लिए उन्हें विभिन्न सैन्य विषयों जैसे ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, छोटे हथियारों से फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटिल क्राफ्ट आदि के साथ शारीरिक प्रशिक्षण, प्राथमिक उपचार, सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के दौरान कैडेटों को दैनिक जीवन एवं उनके कॅरिअर निर्माण में सहायक विषयों पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से व्याख्यान का आयोजन किया गया है। शिविर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाएगा।

इसके लिए कैडेटों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग विषय को भी शामिल किया गया है। योग दिवस कार्यक्रम में शिविर के प्रतिभागी अधिकारियों, कर्मचारियों, कैडेटों के अतिरिक्त आस-पास के विद्यालयों के लगभग 200 कैडेट भी भाग लेंगे।


कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन को आत्मसात करते हुए शिविर के दौरान दिए जा रहे प्रशिक्षण को अनुशासन में रहते हुए सीखना चाहिए।

इस मौके पर प्रशिक्षक मेजर आरके श्रीवास्तव, कैप्टन शमशाद अहमद, लेफ्टिनेंट डॉ. उमेश सिंह, माया राम, वेद प्रकाश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed