फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अफसर धरातल पर लागू करें संचालित योजनाएं

अफसर धरातल पर लागू करें संचालित योजनाएं

Tue, 18 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
अफसर धरातल पर लागू करें संचालित योजनाएं
कल्याणकारी योजनाएं जमीन पर दिखनी चाहिए
विज्ञापन


गौरीगंज। शासन के निर्देश पर विकास कार्यों की हकीकत जांचने जिला मुख्यालय पहुंचे नोडल अफसर ने दो परियोजनाओं के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण कर हकीकत जानी। निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अफसरों के साथ बैठक कर विभागवार संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की।

निरीक्षण व समीक्षा के दौरान खामी मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा शासन से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजना के साथ निर्माण कार्यों की हकीकत जांचने के लिए शासन की ओर से नामित नोडल अफसर आयुक्त आवास विकास परिषद अजय चौहान रविवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने पहले दिन जहां अमेठी नगर पालिका का स्थलीय निरीक्षण किया वहीं दूसरे दिन कौहार स्थित निर्माणाधीन सैनिक स्कूल व असैदापुर स्थित जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी में संचालित संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सैनिक स्कूल व जिला अस्पताल के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की जांच कराने के साथ ही समय अवधि में निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।

संयुक्त जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों को बाहर से दवा लिखने का मामला प्रकाश में आने के बाद जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए मरीजों को अस्पताल से दवाएं वितरित करते हुए बेहतर इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया।

निरीक्षण के बाद नोडल अफसर ने कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान खामी मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दियथा। नोडल अफसर ने विभागाध्यक्षों को संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करते हुए विकास कार्यों को समय अवधि में पूरा करने का आदेश दिया।


योजनाओं के चयन व क्रियान्वयन में गड़बड़ी तथा समय अवधि में कार्य पूरा नहीं होने तथा दूसरे दौरे में कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस दौरान डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र, सीडीओ प्रभुनाथ, सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी दयाराम सरोज व समस्त एसडीएम व सीओ समेत सभी जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed