फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अंतर जनपदीय तबादलों को लेकर बेसिक शिक्षकों में हलचल

अंतर जनपदीय तबादलों को लेकर बेसिक शिक्षकों में हलचल

Mon, 17 Jun 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंतर जनपदीय तबादलों को लेकर बेसिक शिक्षकों में हलचल
म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए कैंडिडेट तलाश रहे शिक्षक
विज्ञापन


सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के जिला स्तरीय व अंतर जनपदीय स्थानांतरण को लेकर शासन की तबादला नीति जारी होते ही हलचल तेज हो गई है।

सोमवार को बेसिक शिक्षक कई व्हाट्स एप ग्रुपों व फेसबुक पर तबादलों को लेकर जानकारी लेते रहे तो कई शिक्षक अन्य जिलों में म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए कैंडिडेट तलाशते दिखे।

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादलों के लिए 15 से 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह की ओर से ऑनलाइन तबादला नीति जारी होते ही बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


पिछली कई भर्तियों में बाहर के जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाओं ने जिले में जॉइन किया है। तबादला नीति जारी होते ही अपने इच्छित जिले में स्थानांतरण के लिए लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग एक-दूसरे से तबादले के बारे में जानकारियां ले रहे हैं। दिव्यांग एवं महिला शिक्षकों के लिए सेवा अवधि की शर्त नहीं लागू होने पर इस बार बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं व दिव्यांग अपने मनचाहे स्थान पर तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे। सोशल मीडिया पर म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए जिलों से कैंडिडेट ढूंढ़े जा रहे हैं।

जिले के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 3266 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त हैं। ग्रामीण इलाकों में मौजूद परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 6332 पद सृजित हैं। इसमें 3408 पद पर शिक्षकों की तैनाती है, जबकि 2924 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त हैं।

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सृजित 2042 सहायक अध्यापकों के सापेक्ष 1787 की तैनाती की गई है, जबकि 255 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त हैं।

नगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों में 90 सहायक अध्यापकों के सापेक्ष मात्र 13 की ही तैनाती की गई है, जबकि 77 पद रिक्त हैं। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 18 के सापेक्ष आठ सहायक अध्यापकों की तैनाती है और 10 पद खाली हैं।

जिले में 1735 प्राथमिक एवं 612 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। पिछले साल शासन ने आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 व प्राथमिक विद्यालयों में 150 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद शून्य कर दिए थे।


इस वजह से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हेडमास्टरों के सृजित पदों की संख्या कम है, जबकि कार्यरत प्रधानाध्यापकों की संख्या अधिक है।

प्राथमिक विद्यालयों में कुल 240 हेडमास्टर के पद ही सृजित बचे हैं, जबकि तैनाती 1628 की हैं। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के 257 पद सृजित हैं, जबकि कार्यरत हेडमास्टरों की संख्या 276 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed