{"_id":"5d067ecc8ebc3e0da62ae444","slug":"15607067524-sultanpur-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे नोडल अफसर
विज्ञापन

गौरीगंज। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन की प्राथमिकताओं तथा विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए नामित नोडल अफसर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर बिंदुवार समीक्षा करेंगे।
इसके साथ ही नोडल अफसर जिला अस्पताल, सैनिक स्कूल तथा किसी एक तहसील व गांव का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। शासन से नामित जिले के नोडल अफसर और आवास आयुक्त अजय चौहान रविवार देर शाम जनपद मुख्यालय आ रहे हैं।
नोडल अफसर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक नगर पंचायत अमेठी का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। यहां से निकलकर वे मुंशीगंज स्थित एचएएल कोरवा में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे तक गौरीगंज के कौहार में निर्माणधीन सैनिक स्कूल का स्थलीय निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता जाचेंगे। सुबह नौ से 10 बजे तक संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद नोडल अफसर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डेढ़ बजे तक शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करेंगे। वे ढाई से साढ़े तीन बजे तक किसी एक तहसील, साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक किसी एक गांव का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
सीडीओ प्रभुनाथ ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को शासन के निर्धारित प्रारूप पर प्रगति रिपोर्ट के साथ सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। समस्त कार्यालयाध्यक्षों को नोडल अफसर के निरीक्षण के दौरान समस्त सूचनाओं के साथ मौजूद रहने को कहा गया है।