फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लापरवाही पर छह चिकित्साधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि

लापरवाही पर छह चिकित्साधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 17 Jun 2019 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर छह चिकित्साधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि
छह सीएचसी अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन


गौरीगंज। पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों के नियमित टीकाकरण में लापरवाही बरतना जिले के छह सीएचसी अधीक्षक को भारी पड़ा। 13 जून को समीक्षा बैठक के दौरान प्रगति खराब मिलने पर मुख्यमंत्री की ओर से नाराजगी जाहिर करने के बाद सीएमओ ने सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया है।

13 जून को लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री की ओर से की गई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों के नियमित टीकाकरण की स्थिति खराब पाई गई।
विज्ञापन


प्रगति खराब मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ को सुधार लाने का निर्देश दिया था। बैठक से वापस आने के बाद सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने इसकी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीगंज, भेटुआ, जगदीशपुर, बाजार शुकुल, सिंहपुर व तिलोई की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष बेहद कम पाई गई। नाराज सीएमओ ने संबंधित अस्पताल अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से प्रतिकूल प्रविष्टि का आदेश जारी कर दिया।

संबंधित लिपिक को इसका अंकन कार्रवाई की जद में आए अस्पताल अधीक्षक की सेवा पुस्तिका में करने का भी आदेश दिया है। सभी को कृत कार्रवाई के साथ टीकाकरण की स्थिति में सुधार लाने का भी निर्देश जारी किया गया है। सीएमओ की कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है।


सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि शून्य से एक वर्ष के बच्चों को नियमित रूप से निर्धारित अवधि में कई प्रकार के टीके लगाए जाते हैं।

इस अवधि में ऐसे बच्चों को समय-समय पर वीसीजी, ओपीवी, पेंटा, रोटावायरस, जेई तथा एमआर का टीका लगाया जाता है। इन टीकों के लगने से बच्चे टीवी, पोलियो, डायरिया, जापानी बुखार आदि की चपेट में नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed