फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   नपेंगे बिना अनुमति मुख्यालय छोडने वाले अफसर

नपेंगे बिना अनुमति मुख्यालय छोडने वाले अफसर

Sun, 16 Jun 2019 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
नपेंगे बिना अनुमति मुख्यालय छोडने वाले अफसर
नपेंगे बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अफसर
विज्ञापन


गौरीगंज। डीएम ने कार्यालयाध्यक्षों को पत्र भेजकर जनपद, तहसील व ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात समस्त अफसरों व कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडने तथा विभागीय आवास नहीं होने की स्थिति में किराए के भवन में रहने के लिए निर्देशित करने को कहा है।

डीएम ने सभी अफसरों को अपना सीयूजी व प्राइवेट नंबर बंद नहीं करने की हिदायत दी है। रात्रि निवास नहीं करने तथा मोबाइल बंद होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम ने जिले के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को पत्र जारी कर कड़ा निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा है कि कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर पर तैनात समस्त उनके विभागों के अफसर व कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेेंगे।

सभी अफसर व कर्मचारी मुख्यालय पर ही रात्रि निवास करेंगे। जिन विभागों के भवन नहीं हैं उन विभागों के अधिकारी व कर्मचारी किराए के भवन में रहेंगे। अफसर अपना सीयूजी तथा मोबाइल नंबर भी ऑन रखेंगे।

डीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्षों से रात्रि निवास करने एवं मोबाइल चालू रखने का निर्धारित प्रारूप पर इसका प्रमाण पत्र मांगा है। डीएम ने कहा है कि इसकी गोपनीय तरीके से जांच कराई जाएगी।


जांच के दौरान अफसरों व कर्मचारियों के बिना अनुमति कार्यालय छोड़ने, रात्रि निवास नहीं करने की जानकारी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम की ओर से जारी इस निर्देश के बाद सभी विभ्रागों के अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed