फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जिला मुख्यालय पर बनेंगे पांच सार्वजनिक प्रसाधन

जिला मुख्यालय पर बनेंगे पांच सार्वजनिक प्रसाधन

Mon, 17 Jun 2019 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर बनेंगे पांच सार्वजनिक प्रसाधन
जिला मुख्यालय पर बनेंगे पांच सार्वजनिक प्रसाधन
विज्ञापन


गौरीगंज। केंद्र व राज्य सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत जल्द ही जिला मुख्यालय पर पांच अत्याधुनिक सार्वजनिक प्रसाधन भवन बनाए जाएंगे।

प्रसाधन भवनों के निर्माण पर 19.50 लाख की लागत आएगी। नगर पालिका प्रशासन प्रसाधन की स्थापना का कार्य करेगा। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संयुक्त धनराशि जारी कर दी गई है।

जिला मुख्यालय स्थित शहर में सार्वजनिक प्रसाधन भवन के नाम पर पुराने बस अड्डे के पास मात्र एक प्रसाधन भवन है। इसकी भी साफ-सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


शहरियों के अलावा बड़ी संख्या में दूसरी तहसीलों के गांवों से जिला मुख्यालय आने वालों की दिक्कतों को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद ने पिछले दिनों शहर में अत्याधुनिक सुविधा से युक्त पांच प्रसाधन भवन बनाने के लिए धनराशि जारी करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन के अनुरोध पर केंद्र व प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से पांचों प्रसाधन भवनों की स्थापना की स्वीकृति देते हुए 19.50 लाख रुपए की धनराशि आवंटित कर दी गई है।

आवंटन में प्रत्येक प्रसाधन भवन पर 3.90 लाख रुपए खर्च करने का निर्देश दिया गया है। इससे ज्यादा खर्च आने की स्थिति में नगर पालिका प्रशासन को अपने पास से धन खर्च करना होगा।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह की मानें तो सार्वजनिक प्रसाधन के लिए अस्थाई कलेक्ट्रेट, महिला थाना व पीएम हाउस के बीच, संयुक्त जिला अस्पताल, चौक बाजार व रेलवे स्टेशन के पास भूमि चिह्नित की जा चुकी है। सभी प्रसाधन भवन में पांच-पांच सीटें लगाई जाएंगी।


ईओ नगर पालिका ने बताया कि चौक में बनने वाला सार्वजनिक प्रसाधन भवन को पिंक टॉयलेट के रूप में तैयार किया जाएगा। इस टॉयलेट का प्रयोग सिर्फ महिलाएं ही कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed