फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम में चयनित हुईं 12 ग्राम पंचायत

प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम में चयनित हुईं 12 ग्राम पंचायत

Mon, 17 Jun 2019 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम में चयनित हुईं 12 ग्राम पंचायत
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में 12 गांवों का चयन
विज्ञापन


गौरीगंज। केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले की 12 ग्राम पंचायतों का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया है। ग्राम पंचायतों के चयन के बाद सीडीओ ने अफसरों को पत्र जारी कर गांव के विकास का प्रस्ताव मांगा है।

प्रस्ताव मिलने के बाद शासन की स्वीकृति लेते हुए पात्रों को योजना से आच्छादित करने के साथ गांव का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा।

केंद्र सरकार की ओर गांवों के विकास के लिए संचालित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले की 12 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों के चयन के बाद सीडीओ ने परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास, डीपीआरओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के साथ अन्य अफसरों को पत्र जारी कर गांव के विकास के लिए संचालित योजनाओं का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से विकास के प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद ग्राम पंचायत में जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू की जाएगी। योजना के तहत पात्रों को लाभांवित करने के साथ गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ने तथा अन्य विकास कार्य पूरा कराते हुए गांव का चहुंमुखी विकास होगा।

सीडीओ प्रभुनाथ ने बताया कि गौरीगंज विकास खंड के बाहापुर, जामों ब्लॉक के चिटहुला, अगरावां व बरौलिया, बहादुरपुर के बघैल, मुसाफिरखाना के कोछित, सिंहपुर ब्लॉक के खारा व टिकरी, तिलोई ब्लॉक के बेरारा, बाजार शुकुल के हुसैनपुर व मवइया रहमतगढ़ तथा जगदीशपुर ब्लॉक के हसवा सुरवन का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में हुआ है।


ग्राम पंचायतों में पेयजल, आवास, संपर्क मार्ग, स्वास्थ्य व शिक्षा समेत अन्य विकास की योजना व केंद्र तथा प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाएं लागू होंगी। पात्रों को योजनाओं से लाभांवित करते हुए गांव का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed