फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   13 ब्लॉकों में विकसित होंगे आदर्श चारागाह

13 ब्लॉकों में विकसित होंगे आदर्श चारागाह

Sun, 16 Jun 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
13 ब्लॉकों में विकसित होंगे आदर्श चारागाह
13 ब्लॉकों में विकसित होंगे आदर्श चारागाह
विज्ञापन


गौरीगंज। सूबे की योगी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय निराश्रित पशुधन संरक्षण एवं विकास योजना के तहत सभी ब्लॉकों में एक आदर्श चारागाह विकसित करने की योजना बनाई है।

शासन का आदेश मिलने के बाद मंडलायुक्त ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर सभी ब्लॉकों में एक हेक्टेयर निशुल्क भूमि आवंटित कराने का निर्देश दिया है।

सूबे की योगी सरकार ने जिले में पशुओं से किसानों की परेशानी और इससे जनता में उपजी नाराजगी को दूर करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय निराश्रित पशुधन संरक्षण एवं विकास योजना शुरू की है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने योजना के तहत अवारा पशुओं को एक जगह एकत्र कर उनके खाने पीने का प्रबंध करने की कवायद के तहत सभी ब्लॉकों मेें आदर्श चारागाह विकसित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शासन का आदेश मिलने के बाद मंडलायुक्त अयोध्या ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर सभी ब्लॉकों में चारागाह विकसित करने के लिए चारागाह के नाम पर न्यूनतम एक हेक्टेयर निशुल्क भूमि आवंटित करने का निर्देश दिया है।

मंडलायुक्त की ओर से जारी निर्देश में आवंटित जमीन पर मनरेगा योजना में आवंटित धन से आदर्श चारागाह विकसित करने को कहा गया है।

मंडलायुक्त के आदेश व जिला प्रशासन के निर्देश पर सीडीओ प्रभुनाथ ने सभी बीडीओ को पत्र भेजा है। जारी पत्र में कहा गया है कि वे राजस्व महकमे से समन्वय स्थापित कर तत्काल अपने ब्लॉकों में चारागाह के लिए निर्धारित मानक के अनुरूप भूमि आवंटित कर उसकी पत्रावली विभाग को उपलब्ध कराएं।


सभी ब्लॉकों में बनाए जाने वाले आदर्श चारागाह में निराश्रित पशुओं को चारा उपलब्ध कराने के लिए घास रोपण, ठंडी, गर्मी व बरसात से बचाने के लिए टीन शेड, पानी पीने के लिए तालाब व छाया के लिए पौधरोपण कराया जाएगा। साथ ही सभी चारागाह परिसर में एक इंडिया मार्का-टू हैंडपंप भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed