फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अपना बूथ तक नहीं जिता सके भाजपा के दिग्गज

अपना बूथ तक नहीं जिता सके भाजपा के दिग्गज

Mon, 27 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
अपना बूथ तक नहीं जिता सके भाजपा के दिग्गज
अपना बूथ तक नहीं जिता सके भाजपा के दिग्गज
विज्ञापन


सुल्तानपुर। कांटे के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी भले ही चुनाव जीत गईं लेकिन इनके विधायक और पदाधिकारियों का परफॉर्मेंस अपने बूथों पर भी ठीक नहीं रहा।

भाजपा के विधायक और पदाधिकारी अपना बूथ तक नहीं जिता सके। दिग्गजों से संबंधित बूथों पर गठबंधन प्रत्याशी को बढ़त मिली।

चुुनाव में लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी के सूर्यभान पट्टी के तीन बूथों पर गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू को 745 मत मिले हैं, जबकि मेनका गांधी 600 मत ही हासिल कर सकीं।
विज्ञापन


पूरे बाघराय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिवाकांत मिश्र का बूथ है। यहां के बूथ संख्या 75,76 पर गठबंधन प्रत्याशी को कुल 508 मत मिले हैं। वहीं मेनका गांधी 390 वोट ही प्राप्त कर सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ संख्या पूरे लेदई काशी प्रांत के उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र का बूथ है। यहां गठबंधन प्रत्याशी को 229 और मेनका गांधी को 218 मत मिले हैं।

पूर्व में इसौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी से संबंधित बूथ संख्या 148 भड़सरा में गठबंधन प्रत्याशी को 402 और भाजपा को मात्र 151 मत मिले हैं।

कादीपुर विधायक राजेश गौतम के कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के पहाड़पुर बस्तीपुर के बूथ संख्या 315,316,317 व 318 पर गठबंधन प्रत्याशी को 1191 और भाजपा को 999 मत मिले हैं।

यही हाल सुल्तानपुर विधायक सूर्यभान सिंह से संबंधित बूथों का है। बेलहरी के कुल पांच बूथों पर गठबंधन को 1252 और भाजपा को 1068 वोट प्राप्त हुए हैं। विजय मिश्र कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन हैं।


इनसे संबंधित पुरैना बूथ पर गठबंधन को 329 और भाजपा को 323 मत मिले हैं। यही हाल कई अन्य पदाधिकारियों का है। नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा के दिग्गज अपना बूथ तक नहीं जिता सके। कांटे की लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही मेनका गांधी की नैया पार हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed