फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जल्द शुरू होगा अस्थाई दीवानी न्यायालय का संचालन

जल्द शुरू होगा अस्थाई दीवानी न्यायालय का संचालन

Sun, 26 May 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा अस्थाई दीवानी न्यायालय का संचालन
गौरीगंज में जल्द होगा अस्थाई दीवानी न्यायालय का संचालन
विज्ञापन


गौरीगंज। जनपद गठन के बाद दो जिले की परिक्रमा कर रहे जिलेवासियों को जल्द ही राहत मिलेगी। बार एसोसिएशन की मांग पर जिला प्रशासन ने शहर स्थित बीएसए कार्यालय परिसर में अस्थाई दीवानी न्यायालय संचालित करने की कवायद तेज कर दी है।

शनिवार को डीएम ने न केवल चिह्नित भवन का निरीक्षण किया बल्कि डीजे के साथ बैठक की। बैठक में डीजे ने एनओसी नहीं मिलने से स्वीकृत 1.33 करोड़ रुपये अवमुक्त नहीं होने की जानकारी दी। डीएम ने एनओसी के लिए शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


एक जुलाई 2010 को जनपद गठित होने के बाद राजस्व व क्रिमिनल के लंबित वादों के लिए जिले की तीन तहसीलों गौरीगंज, अमेठी व मुसाफिरखाना को सुल्तानपुर तथा तिलोई तहसील के वादकारियों को रायबरेली जनपद की परिक्रमा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष में जिला प्रशासन की मांग पर हाईकोर्ट की टीम ने शहर स्थित कई भवनों का निरीक्षण करने के बाद बीएसए दफ्तर में अस्थाई दीवानी न्यायालय संचालन की मंजूरी देते हुए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से 1.33 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया गया। हाईकोर्ट ने डीपीआर को स्वीकृति दे दी।

शासन की ओर से एनओसी नहीं मिलने की वजह से आज तक धनराशि आवंटित नहीं हो सकी। अब तक दीवानी न्यायालय का संचालन शुरू नहीं होने पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल प्रसाद शुक्ल ने पिछले दिनों डीएम को ज्ञापन देकर संचालन नहीं शुरू होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे दी।

बार एसोसिएशन की मांग पर शनिवार को डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राकेश चौधरी व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ चिह्नित परिसर का निरीक्षण करते हुए जिला जज कुलदीप कुमार के साथ बैठक की।

बैठक में जिला जज की ओर से 1.33 करोड़ रुपये स्वीकृति होने के बावजूद शिक्षा विभाग व शासन की ओर से एनओसी नहीं मिलने से धन अवमुक्त नहीं होने की जानकारी दी।

बैठक से वापस कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम ने शासन को पत्र लिखकर एनओसी प्राप्त करने की कोशिश शुरू कर दी है। डीएम ने बताया 15 दिन के अंदर शासन से एनओसी प्राप्त कर परिसर की मरम्मत करवाते हुए शीघ्र अस्थाई दीवानी न्यायालय का संचालन शुरू करवाया जाएगा।

डीएम ने बताया कि शासन से धनावंटन के बाद चिह्नित बीएसए कार्यालय भवन की मरम्मत करवाते हुए उसमें प्रसाधन, छांव व पेयजल के साथ अभिलेखों को सुरक्षित रखने तथा कोर्ट की अन्य आवश्यकताओं को लोक निर्माण विभाग से मानक के अनुरूप तैयार करवाया जाएगा।


डीएम ने बताया कि पहले चरण में अस्थाई दीवानी न्यायालय में एक पारिवारिक कोर्ट के साथ ही चार अन्य कोर्ट का संचालन शुरू होगा। डीएम ने बताया कि कोर्ट के लिए शासन से पदों की स्वीकृति के साथ ही तैनाती भी की जा चुकी है। कोर्ट का संचालन शुरु होने के बाद वादकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed