फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आधी गणना के बाद मेनका को मिलनी शुरू हुई बढ़त

आधी गणना के बाद मेनका को मिलनी शुरू हुई बढ़त

Fri, 24 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
आधी गणना के बाद मेनका को मिलनी शुरू हुई बढ़त
आधी गणना के बाद मेनका को मिली बढ़त
विज्ञापन


सुल्तानपुर। सुबह के सात बजे थे। तकरीबन सभी मतगणना कर्मी और अधिकारी ड्यूटी पर जम गए थे। प्रत्याशी भी अपने एजेंटों के साथ पंडालों में तयशुदा स्थानों पर पहुंच गए थे।

मीडिया सेंटर पर पत्रकारों का जमावड़ा लग गया था। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना शुरू हुई। पोस्टल बैलेट में भाजपा की गड्डियां थोड़ी वजनदार देख विपक्षी दलों के प्रत्याशियों के चेहरे का हाव-भाव नहीं बदला। उम्मीद थी कि ईवीएम दगा नहीं देगी।
विज्ञापन


आठ बजते-बजते मीडिया सेंटर पर चल रहे टीवी न्यूज बीजेपी के पक्ष में बढ़त बताने लगे। ये बातें छनकर पंडालों तक जाने लगीं। ईवीएम खुलने पर गठबंधन प्रत्याशी को बढ़त मिलने लगी तो भाजपा खेमें में हलचल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले राउंड में करीब दो हजार मतों से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी से आगे होने के बाद गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू तकरीबन 17 राउंड बढ़त बनाए रहे।

हालांकि बीच-बीच में कई बार गठबंधन प्रत्याशी सैकड़ा भर से लेकर करीब तीन हजार मतों तक पिछड़े भी लेकिन बाद में फिर आगे हो गए। इस दौरान भाजपाइयों की सांसें अटकी रहीं।

आखिरी के राउंडों में भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने बढ़त कायम करना शुरू किया तो वह अंत तक जारी रही। चल रही गणना के दौरान शुरुआती दौर से लेकर करीब आधी गणना तक गठबंधन प्रत्याशी के खेमे में रौनक रही। इस दौरान भाजपा खेमे में मायूसी रही।

हालांकि बाद में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिलने पर समर्थकाें में खुशी फैल गई। परिसर से लेकर बाहर तक भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक व पार्टी के लोग नतीजे पर नजर लगाए रहे। गणना के दौरान कांग्रेस खेमे में शुरू से ही मायूसी छाई रही।

अमहट स्थित मंडी परिषद में लोकसभा चुनाव की गणना कराने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह व गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू सुबह ही पहुंच गए थे। दोनों प्रत्याशी सुबह थोड़ी देर तक पांचों विधानसभा क्षेत्र में चल रही गणना को देखा और एजेंटों का उत्साहवर्धन किया।

इसके बाद लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के पंडाल के पास दोनों प्रत्याशी कुछ ही दूरी पर बैठ गए। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह दोपहर तक गणना परिसर में रहे। बाद में वे धीरे से वापस हो गए।


गणना के आखिरी क्षणों में कांग्रेस के कई गणना एजेंट भी गायब हो गए। हालांकि गठबंधन प्रत्याशी गणना के करीब अंतिम क्षणों तक मौजूद रहे। आखिरी राउंड की गणना शुरू होने के पहले वे नतीजा भांप वापस हो गए। भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी गणना कराने नहीं पहुंची। वे दिल्ली से ही गणना की जानकारी लेती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed