{"_id":"5ce2e4efbdec22075a3bdb47","slug":"15583736685-sultanpur-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी नहीं देने पर ग्राम प्रधान की पिटाई करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी नहीं देने पर ग्राम प्रधान की पिटाई करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी नहीं देने पर प्रधान को जमकर पीटा
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुंगवाछ में रंगदारी नहीं देने पर ग्राम प्रधान को जमकर पीटा। घटना में प्रधान घायल हो गए। पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुंगवाछ निवासी अमरेश यादव ग्राम प्रधान हैं। सोमवार सुबह वह कमासिन तिराहे पर खड़े थे। आरोप है कि इसी बीच गांव मायाराम पुरवा निवासी सोनू पहुंचे और पैसा नहीं देने पर ग्राम प्रधानी नहीं करने देने की धमकी दी।
आरोप है कि विरोध करने पर सोनू ने ग्राम प्रधान अमरेश की पिटाई करनी शुरू कर दी। घटना में ग्राम प्रधान घायल हो गए।
पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। कोतवाली प्रभारी डीके सिंह ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।