फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   155 council schools become ample in Amethi

अमेठी में जर्जर पड़े 156 परिषदीय स्कूल

Thu, 18 Jul 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
155 council schools become ample in Amethi
अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में काफी समय से जर्जर पड़े 156 स्कूल भवनों (प्राथमिक व उच्च प्राथमिक) को चिह्नित कर उनके ध्वस्तीकरण की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की रिपोर्ट को अनुमोदित करते हुए डीएम ने पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजकर भवनों की मूल्यांकन रिपोर्ट तलब की है। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट मिलने पर शासन को भेजकर ध्वस्तीकरण की अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के 156 भवन काफी समय से जर्जर व निष्प्रयोज्य पड़े हैं।
इन भवनों के जर्जर होने के बाद इसी कैंपस में दूसरे भवन बनाए गए लेकिन शासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण इन्हें अब तक गिराया नहीं गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ये कवायद भवन के अचानक ढहने से होने वाले संभावित हादसे से बचने के मद्देनजर शुरू की गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव को अनुमोदित कर तत्कालीन डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने मूल्यांकन के लिए पीडब्ल्यूडी को भेजा था।
पीडब्ल्यूडी की मूल्यांकन रिपोर्ट मिलने के बाद इसे शासन को भेजकर ध्वस्तीकरण की अनुमति ली जाएगी। अनुमति मिलते ही भवनों को ढहाने का काम शुरू किया जाएगा।
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के जर्जर भवनों की तैयार सूची में सर्वाधिक 43 विद्यालय गौरीगंज के हैं। इसके अलावा संग्रामपुर के 12, भेटुआ के 29, अमेठी के चार, मुसाफिरखाना के 41, तिलोई के 15 व शाहगढ़ तथा जामों के छह-छह स्कूल भवन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग को जर्जर भवनों के साथ ही ऐसे स्कूलों की भी सूची बनानी चाहिए, जिनकी छतों से पानी टपक रहा है।
जिले के कई ऐसे परिषदीय स्कूल भवन हैं जहां पठन-पाठन कार्य हो रहा है लेकिन उनकी छतों से बरसात में पानी टपकता है। ऐसे में कमजोर छतों की समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो ये भी हादसे की कगार पर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed