{"_id":"5af9cb824f1c1bd4408b52ef","slug":"151526320002-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन खत्म होने से गई नवजात की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन खत्म होने से गई नवजात की जान
Updated Mon, 14 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से नवजात की मौत
सुल्तानपुर। एंबुलेंस में ऑक्सीजन समाप्त होने से सोमवार को एक नवजात शिशु की मौत हो गई। परिवारीजनों ने एंबुलेंस चालक को बंधक बनाकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
कुड़वार क्षेत्र के वचनपुर गांव निवासी सुशील तिवारी की पत्नी अनीता को रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन उसे सुल्तानपुर शहर के एक नर्सिंग होम ले गए। नर्सिंग होम में अनीता ने ऑपरेशन से शिशु को जन्म दिया था। सोमवार को नवजात की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन एंबुलेंस से नवजात को लेकर लखनऊ जा रहे थे।
परिवारीजनों का आरोप है कि रास्ते में एंबुलेंस का ऑक्सीजन समाप्त हो गया, जिससे नवजात शिशु की मौत हो गई। परिवारीजन नवजात के शव को लेकर एंबुलेंस से घर पहुंचे और चालक को बंधक बनाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है। एसओ नंद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।