{"_id":"5a19afac4f1c1bc8678bdc4b","slug":"151511632812-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सरकार
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एक लाख दो हजार मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार
सुल्तानपुर। निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले के एक लाख दो हजार मतदाता रविवार को शहर की सरकार चुनेंगे।
रविवार को सुबह साढ़े सात बजे से नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत कादीपुर, दोस्तपुर व कोइरीपुर में वोट डाले जाएंगे।
मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को विभिन्न जगहों से रवाना कर दिया गया। चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।
प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। शाम पांच बजे नगर पालिका व तीनों नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के 38 प्रत्याशियों एवं सभासद पद के 353 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा।
दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए आठ व 25 वार्डों में सभासद के लिए 202 प्रत्याशी तकदीर आजमा रहे हैं। नगर पंचायत कादीपुर में अध्यक्ष पद के आठ व 10 वार्डों में सदस्य पद के 53 उम्मीदवार मैदान में हैं।
दोस्तपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के 17 व 11 वार्डों में सभासद के 57 प्रत्याशी चुनाव में हैं। इसी तरह कोइरीपुर नगर पंचायत चेयरमैन के लिए पांच व 10 वार्डों में सभासद के 41 उम्मीदवार मैदान में हैं।