फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 28 पर मुकदमा दर्ज करने के लिए अर्जी

भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 28 पर मुकदमा दर्ज करने के लिए अर्जी

Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 28 पर मुकदमा दर्ज करने के लिए अर्जी
भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 28 पर मुकदमा दर्ज करने के लिए अर्जी
विज्ञापन

- कोर्ट ने कादीपुर कोतवाल से मांगा जवाब
- 28 को होगी अगली सुनवाई
सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत 28 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई। एसीजेएम पंचम अनुराग कुरील ने सोमवार को कादीपुर कोतवाल से प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बारे में जवाब तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए 28 अक्तूबर की तिथि नियत की है।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के भीमलपुर नरायनपारा गांव निवासी इंद्रावती तिवारी पत्नी मूलशंकर ने कोर्ट में कादीपुर कोतवाली के कटसारी गांव निवासी व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ मोहित, उनके भतीजे अभिषेक सिंह, सर्वेश सिंह और 25 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है। इंद्रावती का कहना है कि पिछले 30 सितंबर को वे अपने पुत्र माधवेश तिवारी के साथ कादीपुर बाजार गई थी। वहां पर बाइक की टक्कर होने को लेकर हुए विवाद में माधवेश को अभिषेक सिंह व एक अन्य युवक मारपीट रहे थे। पुलिस दोनोें को कोतवाली लाई थी। इस बीच अभिषेक सिंह ने फोन करके अपने चाचा व भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ मोहित सिंह को बुला लिया था। आरोप है कि भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस अभिरक्षा में रहे माधवेश तिवारी पर कोतवाली में ही हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने घायल माधवेश तिवारी की तहरीर पर केस नहीं दर्ज किया था। उल्टे उस पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed