{"_id":"59a6efa24f1c1b5e738b4758","slug":"151504112546-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंत स्टेडियम में प्रवेश के लिए जरूरी होगा आईकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंत स्टेडियम में प्रवेश के लिए जरूरी होगा आईकार्ड
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंत स्टेडियम में प्रवेश को जरूरी होगा आई कार्ड
शौकिया खिलाड़ियों का भी होगा पंजीयन
बगैर रेजिस्ट्रेशन के नहीं कर पाएंगे प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर के पंत स्टेडियम में अब अराजकतत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने को विभागीय स्तर पर कड़े नियम लगाए गए हैं। पंजीकृत खिलाड़ियों के अलावा शौकिया खिलाड़ियों का भी पंजीयन विभाग ने अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए विभाग ने पहचान पत्र देने की योजना बनाई है। बगैर पहचान पत्र के स्टेडियम में प्रवेश संभव नहीं होगा।
शहर के पंत स्टेडियम में सुरक्षा के लिहाज से अब तक कोई व्यवस्था नहीं थी। परिसर में आए दिन अराजकतत्वों का प्रवेश होता था। अब तक स्टेडियम परिसर के भीतर पार्किंग स्थल से कई दो पहिया वाहनों की चोरी भी हो चुकी है। ऐसी घटनाआें से बचाव के लिए अब विभाग की ओर से कड़े नियम लगाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत स्टेडियम में आने वाले हर खिलाड़ियों के लिए पंजीयन अनिवार्य किया जाएगा। मौजूदा समय में स्टेडियम में विभिन्न खेलों के पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या 350 के करीब है। रोजाना स्टेडियम में सुबह-शाम आने वाले लोगों की संख्या इसकी दोगुनी है। पंजीकृत खिलाड़ियों के अलावा विभाग की ओर से शौकिया खिलाड़ियों का भी पंजीयन अनिवार्य किया जाएगा। इसके लिए उन्हें शुल्क देना पड़ेगा। पंजीकृत व शौकिया खिलाड़ियों के पहचान पत्र भी बनवाने की योजना विभाग ने बनाई है। बगैर आई कार्ड के स्टेडियम परिसर में प्रवेश अवैध माना जाएगा। शौकिया खिलाड़ियों के लिए किट की भी अनिवार्यता विभाग की ओर से रखी जाएगी। पंजीयन व आईकार्ड बनवाने की रूपरेखा विभागीय स्तर पर तैयार करवाई जा रही है। उच्चाधिकारियों को इसे लागू करने की अनुमति के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है।
इनसेट-
उच्चाधिकारियों को भेजा है प्रस्ताव
जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह व्यवस्था स्टेडियम परिसर में लागू करना जरूरी था। आईकार्ड व पंजीयन के संबंध में अनुमति के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। अनुमति मिलते ही इस पर अमल शुरू करवा दिया जाएगा।