फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पोल खुली

पोल खुली

Tue, 13 Jun 2017 02:35 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
पोल खुली
स्टोर जरूरत के मुताबिक नहीं दे पा रहा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

क्रासर
1912 शिकायत पोर्टल ने खोली विद्युत वितरण की पोल
ट्रांसफार्मर नहीं मिलने से शिकायतें लंबित
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शासन की ओर से बिजली समस्या की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने वाले पोर्टल ने वितरण खंड की पोल खोल दी है। एमडी स्तर से की जा रही मॉनिटरिंग में ट्रांसफार्मरों की कमी का खुलासा हुआ है। स्टोर जरूरत के मुताबिक वितरण को ट्रांसफार्मर नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। साथ ही अन्य खामियां भी उजागर हो रही हैं। ऊपर स्तर से हो रही मॉनिटरिंग से अधिकारी सकते में हैं।
शासन की ओर से बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने का चालू किया गया पोर्टल 1912 इंजीनियरों की मुसीबत बन गया है। प्रबंध निदेशक स्तर से ऑनलाइन शिकायतों की हो रही मॉनिटरिंग में जिले में ट्रांसफार्मरों की कमी का खुलासा हुआ है। दरियापुर में स्थित स्टोर जरूरत के मुताबिक ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। ट्रांसफार्मर नहीं मिलने से शासन की ओर से 48 घंटे के भीतर बदलने के दिए गए निर्देश का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। खासकर बड़ी क्षमता के ट्रांसफार्मरों का स्टोर में टोटा है। सूत्रों की मानें तो पोर्टल नहीं शुरू होने के पहले स्टोर के कर्मचारी ट्रांसफार्मरों की कमी का आरोप वितरण खंड पर मढ़ते रहे हैं। अब ऑनलाइन पोर्टल से इसकी पोल खुली है। चार दिन पहले 63 केवी के आधा दर्जन ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति स्टोर नहीं दे सका था। स्टोर में ट्रांसफार्मर नहीं रहने की बात स्वीकार करते हुए स्टोर के इंजीनियरों ने ऑनलाइन शिकायत में इसका हवाला देते हुए जवाब भेजा था। अभी यह समस्या बनी है।
विज्ञापन

इनसेट
निर्धारित समय पर नहीं मिल पा रहा ट्रांसफार्मर
विद्युत वितरण खंड के अधिशाषी अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि बड़ी क्षमता के ट्रांसफार्मर निर्धारित समय में स्टोर से नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। स्टोर ट्रांसफार्मर मंगवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed