{"_id":"593edefa1126f41e768b4577","slug":"151497292538-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के विवाद में धरने पर बैठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे के विवाद में धरने पर बैठा परिवार
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में धरने पर बैठा परिवार
क्रासर
मांगों के संबंध में डीएम को दिया ज्ञापन
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। चल-अचल संपत्ति में हिस्सा नहीं देने से परेशान परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गया। पीड़ित परिवार ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच करवाने व संपत्ति में हिस्सा दिलाने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन का अल्टीमेटम दिया है।
अमेठी तहसील के पूरे गोपाल मजरे नुवावां गांव निवासी श्यामशंकर शुक्ल चल-अचल संपत्ति में हिस्सा नहीं देने से परेशान होकर सोमवार को परिवार सहित कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। धरने के बाद श्याम शंकर ने डीएम योगेश कुमार को ज्ञापन दिया। श्याम शंकर का कहना था कि उसके भाई रामशंकर व उसने संयुक्त रूप से कई चल- अचल संपत्ति बनाई थी। अब भाई व उनके पुत्र उसे संपत्ति से बेदखल करने में जुटे हैं। श्याम शंकर ने डीएम से हिस्सा दिलवाने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन का अल्टीमेटम दिया है। धरने के दौरान अमरावती, गायत्री व महेंद्र कुमार मौजूद रहे।