{"_id":"6a625bf12f5998e3140bb72d","slug":"15000-cattle-vaccinated-in-two-days-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-161224-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो दिन में 15 हजार मवेशियों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो दिन में 15 हजार मवेशियों का हुआ टीकाकरण
Thu, 23 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मवेशियों को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग का विशेष टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। बुधवार को शहर के गोलाघाट स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय से टीकाकरण टीमों को विभिन्न विकासखंडों के लिए रवाना किया गया।
विभाग की गठित टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर गाय, भैंस सहित अन्य पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के पहले दो दिनों में जिले भर में करीब 15 हजार मवेशियों को खुरपका-मुंहपका का टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने पशुपालकों से अभियान का लाभ उठाने और समय पर पशुओं का टीकाकरण कराने की अपील की है। संवाद