फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1500 challan even on showing paper online

ऑनलाइन पेपर दिखाने पर भी दरोगा ने काटा 1500 रुपये का चालान

Sat, 10 Oct 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
1500 challan even on showing paper online
सुल्तानपुर। आम लोगों को राहत देने के लिए शासन-प्रशासन चाहे जितनी जद्दोजहद कर ले, लेकिन मातहत उनकी मेहनत पर पलीता लगाने से नहीं चूकते हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार को सामने आया। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने वाहन के ऑनलाइन पेपर मोबाइल पर दरोगा को दिखाया। इसके बावजूद उसका 1500 रुपये का चालान काट दिया गया। इसकी जानकारी युवक को तब हुई जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया। दरोगा की कार्रवाई के खिलाफ पीड़ित न्यायालय जाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से प्रदेश में वाहनों के पेपर लेकर चलने की अनिवार्यता नए एमवी एक्ट व नियमों के चलते खत्म कर दी गई है। नए नियमों के मुताबिक मोबाइल में पेपर ऑनलाइन डाउनलोड करके दिखाने पर वह मान्य है। शुक्रवार को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेलासदा शंकरपुर निवासी राजेंद्र कुमार की बाइक उसका छोटा भाई आलोक लेकर सुल्तानपुर शहर गया था।
विज्ञापन

वापस लौटते समय नगर कोतवाली क्षेत्र के पखरौली रोड पर स्थित लोलेपुर के पास एसआई ने वाहनों की चेकिंग लगाई थी। कागजात को चेक करते समय आलोक कुमार ने डीएल की फोटो कॉपी और मोबाइल में ऑनलाइन लाइसेंस की कॉपी दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद दरोगा ने उसका 1500 रुपये का चालान काट दिया। आलोक जब चेकिंग स्थल से घर के लिए रवाना हुआ तो रास्ते में ही उसके भाई राजेंद्र के मोबाइल पर ड्राइविंग लाइसेंस न होने के चलते 1500 रुपये का ऑनलाइन चालान का मैसेज आ गया। वाहन स्वामी राजेंद्र कुमार ने बताया कि जबरन 1500 रुपये का चालान काटने के खिलाफ वे न्यायालय की शरण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed