फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   15 km pipeline to be expanded in Narayanpur ward

नरायनपुर वार्ड में होगा 15 किलोमीटर अतिरिक्त पाइप लाइन का विस्तार

Sun, 04 Aug 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
15 km pipeline to be expanded in Narayanpur ward
सुल्तानपुर। अमृत योजना के अंतर्गत शहर के नरायनपुर वार्ड में 15 किलोमीटर वाटर सप्लाई पाइप लाइन का विस्तार कराया जाएगा। इसके अंतर्गत नरायनपुर स्थित 300 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक के टयूबवेल को ऑटोमेशन (स्वचलित प्रणाली) से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 20.50 लाख का खर्च आएगा। इसका प्रारूप भी जल निगम की ओर से तैयार कर लिया गया है। प्रोजेक्ट पूरा होने पर करीब 20 हजार की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अमृत योजना के अंतर्गत शहर में निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था करने के लिए जल निगम की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत शहर के नरायनपुर वार्ड से जुड़े आस-पास के क्षेत्रों में करीब 15 किलोमीटर के दायरे में वाटर सप्लाई लाइन का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरायनपुर में जल निगम की ओर से करीब 300 किलोलीटर की क्षमता के ओवरहेड टैंक की स्थापना की गई है। इस ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति लाइन का विस्तार किया जाना है। जल निगम ने इसके लिए नरायनपुर वार्ड व उसके आस-पास के क्षेत्रों का चयन किया है।
पाइपों को बिछाने के साथ नए कनेक्शन भी लोगों को दिए जाएंगे। ओवरहेड टैंक का संचालन तीन शिफ्ट में किया जाएगा। निर्बाध जलापूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक के नलकूप को आटोमेशन (स्वचालित प्रणाली) से लैस किया जाएगा।

इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 20.50 लाख रुपये का खर्च आएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने पर आस-पास की करीब 20 हजार की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी।
जल निगम के अधिशाषी अभियंता आरएस यादव ने बताया कि अमृत योजना के अंतर्गत नरायनपुर वार्ड में पाइप लाइन के विस्तार का कार्य शुरू करा दिया गया है। यहां के नलकूप के ऑटोमेशन का कार्य भी होना है। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह तक यह प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed