फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   समर्थक की गिरफ्तारी पर भड़के सपा विधायक

समर्थक की गिरफ्तारी पर भड़के सपा विधायक

Sun, 19 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
समर्थक की गिरफ्तारी पर भड़के सपा विधायक
थाने के सामने दिया धरना, कहा- भाजपा के इशारे पर काम कर रही पुलिस
विज्ञापन

गौरीगंज (अमेठी)। समर्थक की गिरफ्तारी से नाराज गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह शनिवार शाम समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे विधायक ने पुलिस प्रशासन पर भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करने व नगर पालिका चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

विधायक के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एएसपी ने विधायक को समझा-बुझाकर शांत कराया। शहर के पचेहरी निवासी सपा समर्थक दीपक सिंह को शनिवार दोपहर उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान मौके पर मौजूद सीओ व एसओ ने जहां दीपक सिंह से गालीगलौज की वहीं सीओ के गनर रंजीत सिंह ने उनके सीने पर एके-47 रख दी। दीपक की गिरफ्तारी से नाराज सैकड़ों लोगों के थाने के पास होने की सूचना मिलते ही गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई से नाराज विधायक ने थाने के सामने खाली पड़े स्थान पर धरना शुरू कर दिया। विधायक के धरने पर होने की सूचना मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र विजय सिंह मुन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदेव मौर्य भी मौके पर पहुंच गए।

विधायक के धरने पर होने की सूचना मिलते ही आननफानन में थाने के सामने बड़ी संख्या में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। बावजूद इसके विधायक के धरने से नहीं उठने पर करीब दो घंटे बाद एएसपी बीसी दुबे मौके पर पहुंचे।

विधायक ने एएसपी से दीपक के सीने पर एके-47 रखने वाले सीओ के गनर को लाइन हाजिर करने के साथ भाजपा नेताओं के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने के मामले में केस दर्ज करने की मांग की। एएसपी की ओर से दोनों मांगें पूरा होने के बाद शाम करीब सात बजे विधायक ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

सपा प्रत्याशी राजपती समेत 70 पर केस दर्ज
गौरीगंज। स्थानीय नगर पालिका परिषद की सपा प्रत्याशी राजपती को बिना अनुमति जुलूस निकालना भारी पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुलूस में शामिल एक जीप को सीज करते हुए राजपती व 60-70 अन्य लोगों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है।

नगर पालिका परिषद गौरीगंज में राजपती समाजवादी पार्टी के टिकट पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही हैं। राजपती ने शनिवार को कस्बे में जुलूस निकाला था। प्रशासन की मानें तो उन्होंने जुलूस के लिए अनुमति नहीं ली थी। जुलूस निकालने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।


पुलिस ने जुलूस को रोक लिया। पुलिस ने जुलूस में शामिल एक वाहन को सीज कर दिया। एसओ दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने व बिना अनुमति जुलूस निकालने पर सपा प्रत्याशी राजपती व जुलूस में शामिल 60-70 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed