{"_id":"5963b3df4f1c1b0d6f8b45ba","slug":"141499706335-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसली ऋण माफी के लिए तहसील में शिकायत प्रकोष्ठ गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसली ऋण माफी के लिए तहसील में शिकायत प्रकोष्ठ गठित
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसली ऋण माफी के लिए
शिकायत प्रकोष्ठ गठित
क्रासर
टीम शिकायतों को दर्ज कर करेगी निस्तारित
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के फसली ऋण माफी योजना के क्रियान्वयन के लिए तहसील स्तर पर शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। टीम आने वाली शिकायतों को दर्ज कर निस्तारित कराएगी।
प्रदेश सरकार की ओर से चुनाव के समय किसानों के फसली ऋण को माफ किए जाने की घोषणा की गई थी। इस क्रम में लघु व सीमांत किसानों के एक लाख तक के फसली ऋण माफ किए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर बैंकों की ओर से फसल ऋण मोचन योजनांतर्गत ऐसे किसानों को चिह्नित कर उनका सत्यापन किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि शासनादेश के क्रम में डीएम के निर्देश पर फसल ऋण मोचन योजना के तहत तहसील स्तर पर शिकायत निवारण के लिए प्रकोष्ठ का गठन कर अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। शिकायत निस्तारण के लिए नामित अधिकारी राजस्व निरीक्षक पंकज कुमार, लेखपाल राहुल वर्मा, संजीत कुमार के मोबाइल नंबर क्रमश: 9415320598, 9838727243, 9140961427 पर किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा तहसील में फोन नंबर 05368-22154 पर भी किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।