{"_id":"68190a5a59427453ee0ee1b7","slug":"14-types-of-free-tests-will-be-conducted-in-health-temples-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-132200-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आरोग्य मंदिरों में होंगी 14 तरह की निशुल्क जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आरोग्य मंदिरों में होंगी 14 तरह की निशुल्क जांचें
Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर के खनुहट में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर
सुल्तानपुर। डेंगू, मलेरिया व टीबी की जांच के लिए अब लोगों को शहर का चक्कर नहीं लगाना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 14 तरह की जांचें मुफ्त होंगी। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है।
जिले में 14 विकास खंडों में पांच हजार की आबादी पर 218 आयुष्मान मंदिर संचालित हैं। प्रत्येक आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तैनात हैं। शासन की मंशा है कि गांव के लोगों को पास में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो।
पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में छह तरह की जांच की सुविधा थी, लेकिन अब ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए शासन की तरफ से सभी आरोग्य मंदिरों में टीबी, हैपेटाइटिस बी, गर्भावस्था की जांच, डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया सहित 14 प्रकार की निशुल्क जांच की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन
इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब जांच के लिए सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना होगा। पास के ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर जाकर संबंधित बीमारियों की जांच करा सकेंगे।