फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   14 accused charged

14 अभियुक्तों पर आरोप तय

Thu, 06 Aug 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

भूपति भवन कांड में गैंगेस्टर कोर्ट ने गुरुवार को 14 अभियुक्तों के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन धाराओं में आरोप तय किया है। कोर्ट ने प्रकरण में गवाही श़ुरू करने के लिए 20 अगस्त की तिथि नियत की है।
अमेठी के भूपति भवन के सामने 14 सितंबर  2014  को हुए बवाल में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अमेठी कोतवाली के सिपाही  विजय  प्रताप मिश्र की गोली लगने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

मामले में अमेठी कोतवाल मो.  हमीद ने भाजपा नेता युवराज अनंत विक्रम  सिंह समेत सात नामजद और 300 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सात दिसंबर 2014 को 14 अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी जबकि अनंत विक्रम सिंह समेत कई अन्य अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की विवेचना जारी है।
चार्जशीटेड 14 अभियुक्तों के केस का ट्रायल स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट की कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट रवींद्र विक्रम सिंह ने 14 अभियुक्तों पर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में आरोप तय किया। कोर्ट ने गवाही शुरू करने के लिए 20 अगस्त की तिथि नियत की है।


इन पर तय किया गया आरोप
कोर्ट ने भूपति भवन कांड में जिन 14 अभियुक्तों पर आरोप तय किया है,उनमें बिन्नू बारी, सुनील बारी, सत्यनरायन, संकठा प्रसाद, शुभम अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, संतोष मोदनवाल, कमलेश कुमार, रिंकू अग्रहरि, राजकुमार मोदनवाल, त्रिभुवन गुप्त, शेर अली, इरशाद व अंजनी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed