फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1384 students opted out of entrance exam

1384 विद्यार्थियों ने किया संयुक्त प्रवेश परीक्षा से किनारा

Sat, 12 Sep 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
1384 students opted out of entrance exam
सुल्तानपुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन जिले के 14 केंद्रों पर किया गया। दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा में 3482 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 1384 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

जिले के 14 केंद्रों पर दो पालियों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली में 11 केंद्रों पर सुबह नौ से 12 बजे तक परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में तीन केंद्रों पर दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

पहली पाली में 3,999 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2,887 उपस्थित रहे। 1,112 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। दूसरी पाली में 867 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 595 उपस्थित रहे, जबकि 272 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित कराए जाने के लिए पहली पाली में दो जोन व दूसरी पाली में एक जोन बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक जोन में जिला प्रशासन की ओर से जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। साथ ही सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। परीक्षा में अधिकारियों, मजिस्ट्रेटों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. आरबी सिंह को संयोजक बनाया गया था। परीक्षा में किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों के कक्षों को सैनिटाइज किया गया। परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थियों को सैनिटाइजर दिया गया। परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed