फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   13,566 candidates appeared in RO-ARO examination

Sultanpur News: 13,566 अभ्यर्थियों ने दी आरओ-एआरओ परीक्षा

Mon, 12 Feb 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
13,566 candidates appeared in RO-ARO examination
जीआईसी में रविवार को परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी। -संवाद
सुल्तानपुर। लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (आरओ-एआरओ) रविवार को दो पालियों में हुई। जिले के 43 केंद्रों पर 13,566 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 5,750 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक परीक्षा हुई। इसमें 13,642 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 5,674 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 13,566 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 5,750 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। लोकसेवा आयोग से आए जिला समन्वयक संजय सिंह ने बताया कि सभी 43 केंद्रों पर आरओ-एआरओ परीक्षा शांतिपूर्ण व शुचितापूर्वक संपन्न हुई। शहर के डाकघर में ओएमआर-शीट को सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की गई। सुबह से ही एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला व डीआईओएस रविशंकर कंट्रोल रूम में डटे रहे। 16 जोनल मजिस्ट्रेटों ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर 43 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 43 केंद्राध्यक्षों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए केद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्र पर बने शौचालय पर एक पुलिसकर्मी को अलग से तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed