{"_id":"5a19afb14f1c1b60678bd7a4","slug":"131511632817-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन पर रोक
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
छह स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन पर रोक
गौरीगंज। बायोमीट्रिक उपस्थिति शीट नहीं उपलब्ध कराने से नाराज सीएमओ ने पांच सीएचसी पर तैनात छह स्वास्थ्य कर्मियों के अक्तूबर माह के वेतन पर रोक लगा दी है।
संबंधित सीएचसी अधीक्षकों से कर्मचारियों की उपस्थिति शीट के साथ माह भर में किए गए कार्यों का विवरण तलब किया गया है।
कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों जिला अस्पताल व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमीट्रिक मशीन लगवाई थी।
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बायोमीट्रिक उपस्थिति शीट नहीं मिलने की स्थिति में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन आहरित नहीं करने का आदेश दिलाया था।
विज्ञापन
बायोमीट्रिक उपस्थिति शीट नहीं मिलने पर संग्रामपुर में तैनात स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शिवकुमारी, जगदीशपुर में तैनात स्वास्थ्य पर्यवेक्षक केश कुमारी सित्र्ंह व इसरत जहां, जामों की गीतावती मिश्रा, शाहगढ़ की लीसी अम्मा तथा मुसाफिरखाना की जानकी देवी के वेतन पर रोक लगा दी।
सीएमओ ने संबंधित अस्पताल अधीक्षक से इन कर्मियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति शीट के साथ ही माह भर किए गए कार्यों का विवरण तलब किया है।