{"_id":"642dc7ef425d8336970aab67","slug":"13-officers-employees-found-absent-in-block-day-sultanpur-news-c-13-1-168254-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ब्लॉक दिवस में 13 अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ब्लॉक दिवस में 13 अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर
Thu, 06 Apr 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 14 विकास खंडों में बुधवार को आयोजित ब्लॉक दिवस कोरम पूरा करके निपटा दिया गया। एसडीएम के निरीक्षण में एक ही विकास खंड के 13 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। बीडीओ भी दिवस में उपस्थित नहीं पाए गए। अन्य विकास खंडों में भी कमोबेश यही हाल रहा।
बुधवार को भदैंया, जयसिंहपुर, कूरेभार समेत अन्य विकास खंडों में शासन के निर्देशानुसार ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। शासन व अधिकारियों के निर्देश के बाद भी ज्यादातर ब्लॉकों में ब्लॉक दिवस का कोरम पूरा कर दिया गया।
भदैंया में बीडीओ दिव्या सिंह दिवस में मौजूद रहीं लेकिन कोई शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। बल्दीराय में क्षेत्र पंचायत की बैठक में सभी लोग व्यस्त रहे। यही हाल अन्य विकास खंडों का भी रहा।
विज्ञापन
विकास खंड मोतिगरपुर अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों-कर्मचारियों में एडीओ एसटी चंद्रकांत सिंह, एडीओ ओमप्रकाश सिंह, जेई आरईडी राजकिशोर सिंह, बीओ पीआरडी ओमेंद्र पांडेय, बीएमएम धर्मेंद्र सिंह, बीएमएच सौरभ श्रीवास्तव, ऑपरेटर शिवम पांडेय, हरिकेश सिंह, एपीओ मनरेगा ज्ञानेंद्र यादव, लेखा सहायक मनरेगा मारकंडेय, रेखावती, टीए भूपेंद्र व अनिल कुमार शामिल हैं।
एसडीएम संजीव कुमार यादव बताया कि अनुपस्थित पाए अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। निरीक्षण में एडीओ पंचायत ही मौजूद पाए गए थे।