फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दो घंटे देरी से आएंगे नतीजे

दो घंटे देरी से आएंगे नतीजे

Sun, 19 May 2019 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
दो घंटे देरी से आएंगे नतीजे
वीवीपैट की पर्ची मिलान से दो घंटे देरी से आएंगे नतीजे
विज्ञापन


सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव में इस पर नतीजे करीब दो घंटे विलंब से आएंगे। इसके पीछे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच बूथों के वीवीपैट की पर्ची का मिलान कराने की वजह बताई जा रही है। वीवीपैट की पर्ची का मिलान ईवीएम से कराने पर नतीजे पांच बजे शाम तक आने के आसार हैं।

बीते लोकसभा 2014 के चुनाव में नतीजे करीब ढाई बजे तक आ गए थे। इस पर आयोग ने प्रत्येक बूथों पर नई व्यवस्था करते हुए ईवीएम के साथ वीवीपैट लगा दिया था।

साथ ही प्रत्याशियों के सुझाव पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों पर लगी वीवीपैट की पर्ची का मिलान वोटों से करने का आदेश दिया है। आयोग के इस आदेश से लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में इस बार विलंब होगा।
विज्ञापन


निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की मानें तो मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के सुझाव पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों के वोटों का मिलान पर्ची से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में इस तरह 25 बूथों की पर्ची का मिलान वोटों से किया जाना है। एक वोटों की पर्ची के मिलान में गणना कर्मियों को करीब दो घंटे समय लगने की उम्मीद है।

इसे देखते हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे इस पर शाम करीब पांच बजे आने की उम्मीद जताई जा रही है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय का कहना है कि गणना कर्मियों को प्रशिक्षण में पर्ची मिलान करने की प्रक्रिया बताई जा चुकी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि गणना इस बार कुछ विलंब होगा। फिलहाल गणना कर्मियों को मतगणना जल्द समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी लगातार गणना का पर्यवेक्षण करते रहेंगे। प्रेक्षक भी गणना में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed