{"_id":"5b4e39a74f1c1b4f748b560d","slug":"121531853223-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का अपहरण, पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर का अपहरण, पुलिस ने किया बरामद
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा किशोर को दूसरे इलाके में छोड़े भागे बाइक सवार
सुल्तानपुर। बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े एक किशोर को अगवा कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई तो दूसरे इलाके में किशोर को छोड़कर बाइक सवार भाग निकले। किशोर से पूछताछ कर रही है।
मोतिगरपुर क्षेत्र में दियरा बाजार निवासी अकबर अली का बेटा तस्लीम (17) मंगलवार दोपहर पास के कुलफत का पूरा गांव में बकरी चरा रहा था। उस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और तस्लीम को कुछ सुंघाने के बाद उसे पकड़कर बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर मौजूद लोगों की नजर तस्लीम पर पड़ी तो उन्होंने अकबर अली और मोतिगरपुर थाने के एसएसआई अशोक सिंह को सूचना दी।
पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि बाइक सवार तीन लोग अकबरपुर की तरफ गए हैं। पुलिस टीम अकबरपुर मछली मंडी के पास पहुंची तो तस्लीम वहां मिल गया। एसएसआई ने बताया कि अभी तस्लीम की हालत ठीक नहीं है। पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।