{"_id":"599db5214f1c1b993e8b4632","slug":"121503507745-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को बनाया निशाना
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना
कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदापुर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या -1/2
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदापुर में मंगलवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने तीनों घरों से करीब चार लाख के आभूषण व अन्य सामान पार कर दिए। पीड़ितों ने मामले में तहरीर थाने में दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी जगन्नाथ मिश्र के घर मंगलवार रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर में रखी दस हजार रुपये नकदी समेत एक लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। परिवारीजनों को मामले की जानकारी सुबह हुई। दूसरी चोरी की घटना गांव निवासी त्रिभुवननाथ के यहां की है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी व डेढ़ लाख से ज्यादा के जेवरों को पार कर दिया। तीसरी घटना में चोर गांव निवासी पप्पू शुक्ला के घर रोशनदान तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बीस हजार नकदी सहित डेढ़ लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।